नमस्कार साथियों कैरियर जागरण ब्लॉग में आपका स्वागत है। और इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं CCC कोर्स के बारे में पूरी जानकारी CCC Course details in hindi, अजीत यह कोर्स एक कंप्यूटर कोर्स है जिसे करके आप विभिन्न प्रकार की कंप्यूटर नौकरियां कर सकते हैं यह एक Certificate Course है इसे कोई भी लोग कर सकते हैं। इस Course को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ( National Institute of Electronic & Information Technology) यानी कि (NIELIT) करवाती है।
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की CCC कोर्स क्या है, CCC ka Full Form, CCC कोर्स को करने के लिए क्या योग्यता चाहिए, CCC Course फीस लगेगी, क्या करियर स्कोप है, और कितनी सैलरी मिलेगी पूरी जानकारी इस लेख में आपको मिल जाएगी। आप इस लेख को बड़े ध्यान से पढ़िए।
तो आइए जानते हैं CCC कोर्स के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से-
इस लेख में आप जानेगें
CCC कोर्स क्या है | What is CCC Course in Hindi
CCC कोर्स एक कंप्यूटर कोर्स है जिसे आप 80 घंटे में पूरा कर सकते हैं और यह कंप्यूटर की बेसिक जानकारी का Course है जो आपको इस कोर्स में सिखाई जाती है। यह कोर्स एक Certificate कोर्स है इसको करके आपको एक Certificate दिया जाएगा। इस कोर्स को करके आप कंप्यूटर के बारे में सामान्य जानकारी एवं कंप्यूटर से संबंधित MicroSoft Excel सॉफ्टवेयर को चलाना सीख सकेंगे। इस कोर्स को ऑनलाइन ही किया जा सकता है और इस कोर्स को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ( National Institute of Electronic & Information Technology) यानी कि (NIELIT) करवाती है। या फिर आप अपने किसी नजदीकी NIELIT से प्रमाणित इंस्टिट्यूट से भी कर सकते हैं। इस कोर्स के फॉर्म हर महीना भरे जाते हैं। और हर महीने इस फोर्स की परीक्षा होती है।
CCC का फुल फॉर्म | CCC ka Full Form In Hindi
CCC का फुल फॉर्म “Course On Computer Concept” होता है. जिसे हिंदी में “कंप्यूटर अवधारणा पर कोर्स” कहते है।
CCC कोर्स के लिए योग्यता | CCC Course Eligibility in Hindi
- शैक्षणिक योग्यता– CCC कोर्स करने के लिए आपको कोई भी शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है।
- आयु सीमा– CCC कोर्स करने के लिए कोई भी उम्र की सीमा नहीं रखी गई है आप किसी भी उम्र में इस कोर्स को कर सकते हो।
CCC कोर्स की अवधि | CCC Course Duration in hindi
CCC Course की अवधि 80 Hours जी हां आप इस पोस्ट को 80 घंटे में पूरा कर सकते हैं आपको यह कोर्स 1 महीने में पूरी थ्योरी और ट्यूटोरियल के माध्यम से सिखाया जाता है।
थ्योरी | 25 घंटे |
ट्यूटोरियल | 5 घंटे |
प्रैक्टिकल | 50 घंटे |
CCC कोर्स सिलेबस | CCC Course Syllabus in Hindi
CCC कोर्स 80 घंटे का कोर्स है इसमें आपको कंप्यूटर से संबंधित थ्योरी और ट्यूटोरियल दिखाए जाएंगे एवं फिर प्रैक्टिकल कराए जाएंगे एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसमे आपको यह सब्जेक्ट पढ़ने को मिलेंगे जो निम्नलिखित हैं-
Chapter | Theory Hours | Tutorial Hours | Practical Hours |
Introduction to computer | 2 | 1 | 4 |
Introduction to GUI Based Operating System | 3 | – | 8 |
Elements of Word Processing | 3.5 | 2 | 9 |
Spreadsheets | 3.5 | 2 | 10 |
Introduction to Internet, WWW and web browsers | 6 | – | 8 |
Communication and Collaboration | 2 | – | 2 |
Application of presentations | 4 | – | 8 |
Application of Digital Financial Services | 1 | – | 1 |
Total Hours | 25 | 5 | 50 |
CCC कोर्स की फीस | CCC Course Fees in hindi
अगर आप CCC कोर्स करना चाहते हैं तो जयपुर साहब दो प्रकार से कर सकते हैं या तो आप किसी इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेते लेकर के प्रशिक्षण कर के एग्जाम दे सकते हैं तो आपको स्कूल की फीस 2000 से लेकर ₹3000 तक देनी होगी और अगर आप डायरेक्ट ऑनलाइन परीक्षा देना चाहते हैं तो केवल ₹500 परीक्षा फीस देकर और एग्जाम देकर आप CCC का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
CCC कोर्स में जॉब व करियर | CCC Course Jobs profile in hindi
सीसीसी एक प्रकार का सर्टिफिकेट है जोकि कई सरकारी नौकरी जैसे पटवारी, सिविल वर्क, अन्य कंप्यूटर से संबंधित नौकरियां आपको लेने के लिए इस फोर्स की जरूरत पड़ती है। आजकल इस सर्टिफिकेट की बहुत सी नौकरी है जरूरत पड़ती है एवं बहुत ही महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट है।
CCC कोर्स वेतन | CCC Course Salary in hindi
CCC कोर्स करने के बाद आपके लिए जहां कहीं भी जॉब मिलेगी तो आपको शुरुआत में 10,000 से लेकर ₹20000 प्रति माह वेतन मिलेगा और एक्सपीरियंस होने के बाद आपको यही सैलरी बढ़कर 15000 से लेकर 30 हजार तक मिलेगी।
CCC कोर्स में प्रवेश कैसे प्राप्त करें | CCC Course Admission 2021
CCC कोर्स करने के लिए आपको अपने नजदीकी किसी इंस्टिट्यूट में जाकर एडमिशन ले सकते हैं। या फिर nielit.gov.in पर ऑनलाइन एडमिशन एग्जामिनेशन फॉर्म भर के एग्जाम देकर ट्रिपल सी का सर्टिफिकेट एग्जाम देकर प्राप्त कर सकते हैं।
CCC कोर्स से संबंधित कुछ सवाल जवाब
CCC कोर्स की फीस कितनी होती है?
CCC कोर्स की फीस केवल ₹500 है जो कि केवल एग्जाम फीस है अगर आप किसी इंस्टिट्यूट से करते हैं तो आपको दो हजार से लेकर ₹3000 फीस देनी होगी।
CCC कोर्स कितने अवधि का होता है?
CCC कोर्स केवल 80 घंटे का कोर्स है आप इसे 80 घंटे में पूरा कर सकते हैं।
CCC कोर्स कौन सा कोर्स है?
CCC कोर्स एक कंप्यूटर कोर्स है जो विभिन्न प्रकार की सरकारी नौकरियों में एक सर्टिफिकेट का काम करता है।
CCC का फुल फॉर्म क्या है?
CCC का फुल फॉर्म “Course On Computer Concept” होता है. जिसे हिंदी में “कंप्यूटर अवधारणा पर कोर्स” कहते है।
CCC के लिए क्या योग्यता है?
CCC कोर्स करने के लिए कोई भी शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है एवं इस Course को करने के लिए कोई भी उम्र की सीमा नहीं रखी गई है।
इन्हें भी पढ़ें –
DCA कोर्स की पूरी जानकारी
DMLT कोर्स की पूरी जानकारी
आशा करते हैं CCC कोर्स के बारे में आपको पूरी जानकारी मिल गई होगी। इस लेख में आप जो जानकारी लेने आए थे वह आपको मिल गई होगी अगर कोई भी मन में सवाल रह गया हो तो आप बेझिझक होकर आप हमें कमेंट कर सकते हैं हम उसका जवाब आपको जरूर करेंगे। इसी प्रकार की जानकारी एवं सरकारी नौकरियां प्राइवेट नौकरियों की खबरें पाने के लिए कैरियर जागरण के साथ बने रहिए।
अगर आपका कोई दोस्त इस कोर्स के बारे में जानना चाहता है और वह यह कोर्स करना चाहता है तो आप इस लिंक को उसे शेयर कर दीजिए ताकि वह इसे पढ़कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सके।
Nice post sir mai kal se hi ccc karne ja rha hu